The Duniyadari: बलौदाबाजार- जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिला रोजगार कार्यालय 6 मई को सकरी स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में बड़ा रोजगार मेला आयोजित कर रहा है। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस मेले में 5 निजी कंपनियां 186 पदों पर सीधी भर्ती करेंगी।
*कौन-कौन सी कंपनी, कितने पद:*
*1. एक्स्ट्रा एडनरी स्कूल, बलौदाबाजार:* शिक्षक के 10 पद। योग्यता PG + http://B.Ed अंग्रेजी माध्यम। उम्र 18-40 साल। सैलरी 12-15 हजार।
*2. स्काई ऑटो मोबाईल नेक्सा:* रिलेशनशिप सेल्स 4 पद, रिसेप्शनिस्ट 1 पद। योग्यता 12वीं से ग्रेजुएट। उम्र 18-25 साल। सैलरी 10 हजार। कार्यक्षेत्र कसडोल, बलौदाबाजार।
*3. अलर्ट सिक्योरिटी रायपुर:* सहायक सुपरवाइजर 20, सिक्योरिटी सुपरवाइजर 8, टेंडर 2, मार्केटिंग 8 पद। योग्यता 8वीं पास + 0-2 साल अनुभव। उम्र 18-45 साल। सैलरी 10-25 हजार। कार्यक्षेत्र रायपुर।
*4. सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन:* मैनेजर 5, ट्रेनर 15, रिसेप्शनिस्ट 5, मोबिलाइजर 5, प्रिंसिपल 3, टीचर 10 पद। योग्यता ग्रेजुएट/डिप्लोमा/ITI/PhD/NET + 1-5 साल अनुभव। उम्र 18-40 साल। सैलरी 8-17 हजार। कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा।
*5. स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस रायपुर:* फील्ड ऑफिसर 30, कलेक्शन ऑफिसर 10 पद। योग्यता 10वीं पास। उम्र 18-30 साल। सैलरी 10 हजार-12,200। कार्यक्षेत्र भाटापारा, अकलतरा, सिमगा, बेमेतरा, आरंग।
*जरूरी दस्तावेज:* रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक युवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या https://erojgar.cg.nic पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इंटरव्यू के दिन सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी, रोजगार पंजीयन, जाति, निवास, आधार कार्ड और 2 पासपोर्ट फोटो साथ लाएं।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार या 07727299443 पर संपर्क करें।















