Monday, May 4, 2026
Home Breaking शादी से लौटते वक्त हादसा, कार नदी में गिरी, 4 दोस्तों की...

शादी से लौटते वक्त हादसा, कार नदी में गिरी, 4 दोस्तों की मौत, 2 की हालत गंभीर

8

The Duniyadari: कवर्धा,-  पंडरिया से शादी समारोह अटेंड कर रायपुर लौट रहे 6 दोस्तों की कार शनिवार देर रात फोक नदी के पुल से नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में बिरगांव रायपुर के रहने वाले 4 युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से जख्मी हैं।

यह घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के गड़ाई गांव के पास की है। पुलिस के मुताबिक रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और पुलिस को खबर दी।

हादसे में अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन ने मौके पर दम तोड़ दिया। जुनैद रज़ा और आरज़ू खान को ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। दोनों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पांडातराई थाना पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग हादसे की वजह सामने आई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

एक साथ 4 दोस्तों की मौत की खबर से बिरगांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर है।