Wednesday, August 26, 2026
Home Breaking ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण

209

The Duniyadari: बेमेतरा– जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का माह जून 2025 का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण आज प्रातः 11 बजे संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। निरीक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, ताले एवं सील की स्थिति, रिकॉर्ड पंजी तथा प्रवेश-निकास प्रक्रिया की बारीकी से जांच की गई। कलेक्टर शर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया में ईवीएम और वीवीपैट की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए वेयरहाउस की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रकाश भारद्वाज, जिला कोषालय अधिकारी, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी निरीक्षण प्रक्रिया में सहभागिता करते हुए वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर शर्मा ने बताया कि प्रत्येक तिमाही में इस प्रकार का आंतरिक निरीक्षण करना आवश्यक है ताकि पारदर्शिता एवं निर्वाचन की विश्वसनीयता बनी रहे। निरीक्षण प्रक्रिया शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।