Friday, August 28, 2026
Home उत्तरप्रदेश उन्नाव में तेज रफ्तार निजी बस पलटी, महिला की मौत; 20 से...

उन्नाव में तेज रफ्तार निजी बस पलटी, महिला की मौत; 20 से ज्यादा घायल

4

The Duniyadari: उन्नाव। दोस्तीनगर इलाके में शुक्रवार दोपहर संडीला से उन्नाव आ रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए पुलिस को सूचना दी और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया।

क्षमता से ज्यादा यात्री होने की बात

स्थानीय लोगों के मुताबिक बस काफी तेज गति से चल रही थी। बताया जा रहा है कि बस में निर्धारित क्षमता से लगभग दोगुनी संख्या में यात्री सवार थे। अधिक सवारियों और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

चालक-कंडक्टर मौके से गायब

दुर्घटना के बाद बस का चालक और सहचालक मौके से निकल गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है।