Friday, April 17, 2026
Home पुलिस एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट का गठन, SSP सहित 20 पुलिसकर्मी शामिल

एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट का गठन, SSP सहित 20 पुलिसकर्मी शामिल

480

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद अब न्यायधानी में भी एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट का गठन हुआ है। एसएसपी पारुल माथुर द्वारा गठित टीम में प्रभारी के अत्तिरिक्त 20 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।

बता दें, कि पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रत्येक जिलों में चल रही क्राइम ब्रांच को भंग कर दिया था, जिसके बाद दिनांक 4 मार्च को गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर तीन मुख्यालयों रायपुर दुर्ग व बिलासपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट बनाने के निर्देश जारी किए थे। इसके लिये जिले में उपलब्ध बल को ही शामिल करने के निर्देश दिए गए थे।

 

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद सबसे पहले क्राइम ब्रांच का गठन राजधानी रायपुर में हुआ था, जिसके बाद न्यायधानी बिलासपुर में भी गुरुवार को एसएसपी पारुल माथुर ने एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट का गठन किया है। इसमें प्रभारी के अलावा 20 सदस्य शामिल हैं।

 

टीम दो विंगों में बांटी गई है। पहली विंग टेक्निकल टीम हैं, जिसमें 8 सदस्य हैं जो टेक्निकल जांच करेगी। दूसरी फील्ड टीम हैं जो फील्ड में काम करेगी इसमें 12 सदस्य हैं। इस टीम के प्रभारी जिले के सबसे सीनियर टीआई हरविंदर सिंह को बनाया गया है। हरविंदर फिलहाल, रतनपुर थाना प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी जगह पर हिर्री प्रभारी उपनिरीक्षक शांत साहू को रतनपुर प्रभारी बनाया गया है। यातायात में पदस्थ निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज को हिर्री प्रभारी बनाया गया है..