Thursday, May 7, 2026
Home देश एक और शाहीन बाग की तैयारी: हिजाब के नाम पर दिल्ली का...

एक और शाहीन बाग की तैयारी: हिजाब के नाम पर दिल्ली का माहौल खराब कर सकते हैं शरारती तत्व, खुफिया इनपुट से अलर्ट

246

नई दिल्ली। हिजाब को लेकर इन दिनों देश का माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच खुफिया इनपुट से देश की राजधानी की पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
देश के खुफिया विभाग (आईबी) ने दिल्ली पुलिस को हाल ही में इस तरह के इनपुट दिए हैं। इन इनपुट के बाद दिल्ली में स्कूल व कॉलेजों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। शरारती तत्वों के खिलाफ प्रेवेंटिव एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है। दिल्ली में अन्य जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिजाब के नाम पर कुछ शरारती तत्व दिल्ली के माहौल को खराब कर सकते हैं। ये शरारती तत्व किसी भी समुदाय के हो सकते हैं। ये शरारती तत्व शरारत कर साम्प्रदायिक सौहार्द को खराब कर सकते हैं। इनपुट में स्कूल, कॉलेज, धार्मिक जगहों व ऐसी जगह जहां एक समुदाय के लोग ज्यादा मात्रा में रहते हैं उन जगहों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है। इनपुट में ये भी कहा गया है कि शरारती तत्व उल्टी-सीधी गतिविधियां कर माहौल को खराब कर सकते हैं।

इनपुट में ये भी कहा गया है कि इन शरारती तत्वों की जल्द से जल्द पहचान की जाए और उन्हें शांति भंग करने की जुर्म या फिर दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। दिल्ली पुलिस अधिकारियों अनुसार आईबी के इनपुट के बाद स्कूल, कॉलेज व धार्मिक जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जो सामाजिक सौहार्द को खराब कर सकते है। इन लोगों की पहचान कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काफी संख्या में ऐसे कुछ लोगों की पहचान हुई। इन लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि हिजाब को लेकर दिल्ली में एकाद शिक्षा संस्थान में अभी तक प्रदर्शन हुआ है।