The Duniyadari: Raipur- कोटमी सोनार रेलवे स्टेशन के पास एक ही ट्रैक पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी के दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में संभावित रेल हादसे की आशंका को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह किसी दुर्घटना या लापरवाही का मामला नहीं, बल्कि ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम के तहत होने वाला नियमित रेल परिचालन है।
रेलवे के अनुसार, आधुनिक ऑटोमैटिक सिग्नलिंग व्यवस्था में एक ही ट्रैक पर निर्धारित सुरक्षा दूरी बनाए रखते हुए एक से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस प्रणाली में ट्रेनें नियंत्रित गति और सुरक्षित अंतराल के साथ आगे बढ़ती हैं, जिससे किसी प्रकार की टक्कर या हादसे की संभावना नहीं रहती।
अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो किस तारीख का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बिना पूरी जानकारी के इसे रेल दुर्घटना से जोड़कर साझा करना भ्रामक है और इससे यात्रियों के बीच अनावश्यक डर का माहौल बन सकता है।
रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे ऐसे वीडियो या संदेशों पर बिना पुष्टि विश्वास न करें। किसी भी घटना की सही जानकारी के लिए केवल रेलवे के आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा













