Thursday, October 22, 2026
Home Breaking एचएएल ने जल्द वायुसेना को तेजस की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया

एचएएल ने जल्द वायुसेना को तेजस की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया

221

The Duniyadari: नई दिल्ली- हल्के लड़ाकू विमान तेजस के निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि वह जल्द भारतीय वायुसेना को विमान की आपूर्ति शुरू कर देगा और तकनीकी दिक्कतें दूर हो गई हैं।

इस संबंध में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह द्वारा चिंता जताए जाने की खबरों के बीच यह जानकारी सामने आई है। एचएएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डी के सुनील ने कहा, “देरी केवल उद्योग में सुस्ती के कारण नहीं हुई है।

उन्होंने एयरो इंडिया 2025 कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, “कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं, जिन्हें सुलझा लिया गया है। वायुसेना प्रमुख की चिंता जायज है।” सुनील के अनुसार, विभिन्न स्तरों पर बैठकें हो चुकी हैं और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एचएएल जल्द विमान की आपूर्ति करेगा। सुनील की यह प्रतिक्रिया वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह द्वारा एक कथित वीडियो में भारतीय वायुसेना को तेजस की आपूर्ति में देरी पर चिंता जताने की खबरों के बीच आई है।