The Duniyadari: नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े नेताओं के मामले में दिल्ली में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया। सुनवाई के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि अजिंक्य शिंदे को बॉन्ड भरने की शर्त पर रिहा कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, तीनों को 13 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था। इसके करीब 24 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें SCM कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल भेज दिया गया।
रिहाई के बाद शिंदे ने सरकार पर साधा निशाना
रिहा होने के बाद अजिंक्य शिंदे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी और शाह अंग्रेजों जैसी सरकार चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि CJP की बैठक के बाद आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
शिंदे ने सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर कहा कि दोनों नेता सिर ऊंचा करके जेल जा रहे हैं। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर पार्टी की बैठक के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई है।












