Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking एसबीआई ATM के पास मिली अज्ञात युवक की लाश…

एसबीआई ATM के पास मिली अज्ञात युवक की लाश…

275

The Duniyadari:रायपुर- राजधानी रायपुर के कचहरी चौक के एसबीआई एटीएम के पास देर रात अज्ञात युवक की लाश मिली है. शव पर कई चोट के कई निशान मिले है. प्रथम दृष्टया मृतक की मौत शराब के नशे में गिरने से आई चोटें बताई जा रही है.

शव को पीएम के लिए भेज दिया है. मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है. मौदहापारा टीआई ने बताया कि उसे शराब के नशे में मेकाहारा में 12 बजे के आसपास भर्ती कराया गया था.

जहां से वे निकल कर भाग गया था, रात दो बजे पेट्रोलिंग टीम ने भी देखा था. शराब के नशे में वह गिर रहा था. 112 की टीम से जानकारी मिली की शव मिला है.

उसके कपडे गीले थे. घटनास्थल पर ना खून मिला और ना ही मृतक के कपड़े पर खून लगा हुआ है. प्रथम दृष्टया गिरने के कारण आई चोट से मौत की आशंका है. बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी.