Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking कर्मचारी ने सेक्टर 9 अस्पताल के नर्सों का बनाया MMS, चेंजिंग रूम...

कर्मचारी ने सेक्टर 9 अस्पताल के नर्सों का बनाया MMS, चेंजिंग रूम में मोबाइल से कर रहा था शूट, अब मचा बवाल…

272

The Duniyadari:दुर्ग- भिलाई शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अस्पताल में चेंजिंग रूम का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां इंटर्न और नर्सिंग स्टॉफ का कपड़े बदलने के दौरान वीडियो बनाया गया।

इसकी जानकारी जब अस्पताल के प्रबंधन को लगी तो हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मामला बीएसपी के सेक्टर 9 का है। दरअसल, यहां इंटर्न और नर्सिंग स्टॉफ कपड़े चेंज कर रहे थे। इसी दौरान अस्पताल में ठेके में काम कर रहे कर्मचारी अस्पताल के रोशनदान से वीडियो बना रहा था।

इसकी नजर जब स्टॉफ को पड़ी तो स्टॉफ ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया। जिसके बाद इसकी सूचना अस्पताल में दी गई। घटना की सूचना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।

स्टॉफ नर्स ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उसे काम से निकाल दिया। जिसके बाद यूनियन लीडर ने हॉस्पिटल प्रबंधन से बात की और मामले पर हो एफआईआर करवाने की मांग की।