Wednesday, July 8, 2026
Home Breaking ऑपरेशन ‘आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर महुआ शराब के साथ...

ऑपरेशन ‘आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

4

The Duniyadari: Raigarh- जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत छाल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 30 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खेदापाली में एक महिला अपने घर के पास इमली के पेड़ के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान महिला ग्राहकों को शराब बेचते हुए मिली। तलाशी लेने पर उसके पास रखे दो प्लास्टिक जरीकेनों से कुल 30 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।