Monday, October 19, 2026
Home कोरबा कटघोरा क्षेत्र में पति ने पत्नी की निर्मम हत्या” “गांव में सनसनी,...

कटघोरा क्षेत्र में पति ने पत्नी की निर्मम हत्या” “गांव में सनसनी, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी”

220

The Duniyadari : कटघोरा क्षेत्र में पत्नी की हत्या, पति पर आरोप

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली धनवारपारा में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर टांगी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान बंधन बाई धनवार (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा से सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। वैज्ञानिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून से सनी टांगी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए, जिन्हें एफएसएल जांच के लिए भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ग्रामीणों में इस वारदात को लेकर भारी सनसनी फैली हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।