Thursday, October 22, 2026
Home Uncategorized कट्टा लहराकर लोगों को धमकाने वाला समाजवादी पार्टी का पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार

कट्टा लहराकर लोगों को धमकाने वाला समाजवादी पार्टी का पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार

242

The Duniyadari : दुर्ग। भिलाई पुलिस ने कट्टा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान सूबेदार सिंह यादव (52 वर्ष) निवासी कैलाश नगर, थाना जामुल के रूप में हुई है, जो समाजवादी पार्टी का पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रह चुका है।

पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को वैशाली नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मां शारदा ट्रेडर्स, जवाहर नगर के पास एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 347/2025, धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है