Monday, October 19, 2026
Home Breaking कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गईं जनसमस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गईं जनसमस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

230

The Duniyadari: अम्बिकापुर- कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशानुसार, आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक ने जिले के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में शिक्षक और पानी की समस्या, भूमि मुआवजा राशि, वन अधिकार पट्टा, फौत नामांतरण, जलाशय डुबान मुआवजा और जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाने के आदेश दिए गए। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर अमृतलाल ध्रुव, राम सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।