Wednesday, September 23, 2026
Home Breaking कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक: रविंद्र चौबे के बयान पर विवाद

कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक: रविंद्र चौबे के बयान पर विवाद

206

The Duniyadari: रायपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के बयान को लेकर विवाद छाया रहा। चौबे ने भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कहा था कि “छत्तीसगढ़ की जनता आज भी भूपेश बघेल का नेतृत्व चाहती है।” इस बयान के बाद कांग्रेस में खासी हलचल मच गई थी।

अनुशासनहीनता का प्रस्ताव पारित

बैठक में कई नेताओं ने चौबे के बयान को अनुशासनहीनता का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अनुशासनहीनता का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के बयानों को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है और इसके लिए उनके “चमचे” जिम्मेदार होते हैं।

महंत की अपील

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने सभी जिलाध्यक्षों और नेताओं से कहा कि अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संयमित रखें, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद न हों। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग कभी किसी को मुख्यमंत्री तो कभी किसी को प्रदेश अध्यक्ष बना देते हैं।

चौबे का यू-टर्न

बाद में रविंद्र चौबे ने सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सामूहिक नेतृत्व में काम करती है। चौबे ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि कांग्रेस कलेक्टिव नेतृत्व में काम करती है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस आलाकमान इस मामले में क्या कार्रवाई करता है.