Saturday, September 26, 2026
Home देश कांग्रेस मुख्यालय के बारह कांग्रेस का महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन...

कांग्रेस मुख्यालय के बारह कांग्रेस का महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू , प्रियंका गांधी भी पहुंची , राहुल ने बोला भाजपा सरकार पर हमला

348

नई दिल्ली। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच एआईसीसी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हो गए। कांग्रेस मुख्यालय के बारह कांग्रेस का महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी कांग्रेस मुख्यालय भी पहुंच गई हैं।

राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि हम महंगाई, बेरोजगारी, समाज में हिंसा की स्थिति का मुद्दा उठाना चाहते हैं। हमें संसद के बाहर और भीतर बोलने नहीं दिया जाता है। सरकार दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है।

जंतर-मंतर छोड़ पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जंंतर-मंतर छोड़ हर जगह धारा 144 लागू है। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। वहीं राज्यसभा सांसद काला कुर्ता व पगड़ी पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रपति भवन व प्रधानमंत्री आवास तक प्रदर्शन करेंगे।