Thursday, October 22, 2026
Home Breaking केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

252

The Duniyadari:रायपुर– केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। खबर है कि अमित शाह हिड़मा के गांव पूवर्ती या बस्तर के किसी नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षाबल के कैंप भी जा सकते हैं। इसके बाद शाह रायपुर में वामपंथी उग्रवाद (LWE) पर बैठक लेंगे।

इससे पहले वे कल (15 दिसंबर) बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, नक्सलवाद खत्म होने पर यहां कश्मीर से ज्यादा पर्यटक आएंगे। 31 मार्च 2026 के बाद लोग कहेंगे बस्तर बदल गया है। गलत रास्ते पर गए लोग सरेंडर करें, हिंसा करेंगे तो हमारे जवान आपसे निपटेंगे।

बस्तर में जब भी नक्सल का जिक्र होता है तो नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा का नाम भी आता है। पुलिस की वांटेड लिस्ट में भी सबसे पहले हिड़मा का ही नाम है। हिड़मा सुकमा जिले के अति संवेदनशील पूवर्ती गांव का रहने वाला है। वर्तमान में ये नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का मेंबर है। इस पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है।