Tuesday, October 13, 2026
Home कोरबा कोरबा कलेक्टर पर विवाद, पूर्व गृहमंत्री के आरोपों की होगी जांच :...

कोरबा कलेक्टर पर विवाद, पूर्व गृहमंत्री के आरोपों की होगी जांच : सीएम साय

256

The Duniyadari : रायपुर। कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाने की मांग को लेकर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के पत्र पर अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि कंवर भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी, उसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

दरअसल, ननकीराम कंवर ने कलेक्टर पर हिटलरशाही अंदाज में काम करने और भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि बसंत के खिलाफ दर्जनों मामलों में शिकायतें हैं और यदि तीन दिनों के भीतर उनका तबादला नहीं किया गया तो वे धरना देने पर मजबूर होंगे।

कंवर ने अपने पत्र में डीएमएफ फंड में गड़बड़ी, पक्षपातपूर्ण कार्रवाई और संवैधानिक शक्तियों के दुरुपयोग जैसे मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर उनके समर्थकों को जानबूझकर निशाना बना रहे हैं।

पूर्व गृहमंत्री ने यह पत्र न केवल मुख्यमंत्री को बल्कि मुख्य सचिव, डीजीपी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय को भी भेजा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो धरना आंदोलन की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।