Friday, April 17, 2026
Home Breaking कोरबा के ओमपुर में अहिराज के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा...

कोरबा के ओमपुर में अहिराज के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा टला

123

The Duniyadari: कोरबा : मौसम का रूख बदलने के साथ जहरीले जीव-जंतुओं के बिलों से बाहर आने के मामले बढऩे लगे हैं। एसईसीएल ओमपुर क्षेत्र में आरसीआरएस टीम ने एक मकान से अहिराज सर्प को रेस्क्यू किया। इससे पहले कई घंटे महिला ने खौफ के बीच उसकी निगरानी की। उधर एसईसीएल मानिकपुर की एक साइट में पिछली रात सर्प की उपस्थिति से लोग दहशत में रहे। बाद में उन्होंने हिसाब बराबर किया।

खबर के अनुसार एसईसीएल रजगामार की ओमपुर कालोनी में सूरज कुमार का परिवार सोने की तैयारी कर रहा था तभी अहिराज सर्प उसके घर में प्रवेश करता नजर आया। दरवाजे के पास आकर वह बैठ गया। घर की महिला सदस्य भीतर से बाहर नहीं आ सकी। उसने डंडा लेकर एक किनारे निगरानी की और पति व पड़ोसी को इससे अवगत कराया।

कुछ देर के बाद रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी यहां पहुंचे और उन्होंने अहिराज को अपनी पकड़ में लिया, तब कहीं जाकर सूरज का परिवार चैन की नींद सो पाया। जानकारी यह भी मिली कि मानिकपुर कोलयरी की एक प्राइवेट साइडिंग में बीती मध्य रात्रि एक जहरीले सर्प ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर यहां के कर्मियों को भयभीत कर दिया। उन्होंने अपने स्तर पर सर्प को भगाने की कोशिश की लेकिन वह ढीठ बना रहा। अपनी जान पर शामत आते देख कर्मियों ने अपने तरीके से व्यवस्था बनाई।