Wednesday, November 4, 2026
Home Breaking कोरबा में कपड़ा व्यापारी पर जानलेवा हमला! गंभीर हालत में अस्पताल में...

कोरबा में कपड़ा व्यापारी पर जानलेवा हमला! गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी…

329

The Duniyadari: कोरबा- जिले के पुराना बस स्टैंड इलाके में सोमवार शाम कपड़ा व्यापारी गुलाम मोहम्मद पर कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान व्यापारी को बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है.