Saturday, September 12, 2026
Home Breaking कोरबा में चॉइस सेंटर में चोरी की वारदात, चोरों ने शटर का...

कोरबा में चॉइस सेंटर में चोरी की वारदात, चोरों ने शटर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये चोरी

232

The Duniyadari: कोरबा- कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेल के पास स्थित एक चॉइस सेंटर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने सेंटर का शटर तोड़कर 15 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

तीसरी बार बना चोरी का शिकार

एसबीआई लोक सेवा केंद्र के संचालक विकास सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह बुधवार रात 9 बजे सेंटर बंद किया और घर चले गए। लेकिन गुरुवार सुबह जब वे सेंटर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर साराA सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर का ताला टूटा हुआ मिला। लॉकर से लगभग 15 हजार रुपये नकदी चोरी हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

चोर की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पहले चोर ने सेंटर के बाहर लगे दोनों कैमरों को दूसरी दिशा में घुमा दिया, लेकिन अंदर लगे कैमरे में नकाबपोश चोर की गतिविधियां साफ रिकॉर्ड हो गईं।