Thursday, October 22, 2026
Home कोरबा कोरबा में दंपती की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट मिला—हत्या के बाद आत्महत्या...

कोरबा में दंपती की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट मिला—हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

141
Screenshot

The Duniyadari : कोरबा। थाना पसान क्षेत्र के ग्राम लैंगा में शनिवार को एक दंपती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 43 वर्षीय संतराम यादव का शव घर के रोशनदान में गमछे से लटका पाया गया, जबकि उनकी 38 वर्षीय पत्नी अमृता यादव मृत अवस्था में खाट पर पड़ी मिली।

सूचना पर कोरबा की सीन ऑफ क्राइम यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सत्यजीत सिंह कोसरीया और डॉ. राजश्री सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सभी साक्ष्य एकत्र किए। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का रूप लेने का संदेह जताया जा रहा है। एफएसएल जांच और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया अभी जारी है।