Monday, September 28, 2026
Home Breaking कोरबा में मजदूरों के साथ मारपीट और करंट देकर किया गया टॉर्चर,...

कोरबा में मजदूरों के साथ मारपीट और करंट देकर किया गया टॉर्चर, घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग…

261

The Duniyadari: कोरबा- जिले में राजस्थान के 2 दलित मजदूरों की बेरहमी से पिटाई की गई। इतना ही नहीं, उन्हें करंट के झटके भी दिए और प्लास से उनके नाखून और प्राइवेट पार्ट को भी खींचा गया। आरोपियों ने दोनों मजदूरों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पीटा है।

मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो 14 अप्रैल का बताया जा रहा है जिसमें आरोपी भी राजस्थानी वेशभूषा में दिखे। हालांकि सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि, दोनों दलित मजदूर भीलवाड़ा जिले से काम करने कोरबा की आइसक्रीम फैक्ट्री आए थे। युवकों का नाम अभिषेक भांबी और विनोद भांबी है। आरोपी भी राजस्थान के हैं और उनके परिचित हैं।

बेरहमी से मारपीट का शिकार हुए दोनों मजदूर वापस राजस्थान अपने गांव चले गए। घर पहुंचकर उन्होंने परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।