Saturday, March 14, 2026
Home कोरबा कोरबा में लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का...

कोरबा में लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन

54

The Duniyadari : कोरबा। भारत की एकता के प्रतीक और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रविवार को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस मौके पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, पुलिस बल और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सीतामढ़ी चौक से गौ माता चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि के साथ हुआ। इसके बाद एकता दौड़ की शुरुआत की गई, जो एनटीपीसी दर्री गेट, जमनीपाली तक पहुंची। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” और “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारे लगाते हुए एकता और अखंडता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में जो योगदान दिया, वह देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि देश की शक्ति उसकी एकता में निहित है।