The Duniyadari: कोरबा। मंगलम विहार, कोसाबाड़ी स्थित एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में यूरोलॉजी से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे मरीजों के लिए 24 से 27 अगस्त तक विशेष निःशुल्क ओपीडी आयोजित की जा रही है। इस दौरान यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र कुमार मरीजों की जांच कर संबंधित समस्याओं पर चिकित्सकीय सलाह देंगे।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, इस विशेष ओपीडी का उद्देश्य मूत्र संबंधी बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श आसानी से उपलब्ध कराना है। ओपीडी में किडनी और पेशाब की नली से जुड़ी पथरी, मूत्राशय की पथरी, प्रोस्टेट की समस्या, पुरुषों में यौन स्वास्थ्य एवं प्रजनन संबंधी परेशानियों के साथ महिलाओं से जुड़ी यूरोलॉजिकल समस्याओं पर भी सलाह ली जा सकेगी।
इसके अलावा यूरोलॉजिकल कैंसर से संबंधित मामलों में भी विशेषज्ञ से परामर्श उपलब्ध रहेगा। अस्पताल में पथरी के इलाज के लिए आधुनिक उपचार पद्धतियों के साथ लेप्रोस्कोपिक यूरोलॉजिकल सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
निःशुल्क ओपीडी के दौरान मरीज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने किडनी, पेशाब, प्रोस्टेट या अन्य यूरोलॉजिकल समस्या से परेशान लोगों से इस विशेष चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।



































