Thursday, November 5, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कम।मरीज़ की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं , स्वास्थ्य...

कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कम।मरीज़ की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं , स्वास्थ्य महकमा चिंतित।

308

the duniyadari बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. बिलासपुर जिले में करीब सालभर बाद कोरोना का नया मामला सामने आया है. 66 वर्षीय कोरोना संक्रमित का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने की है.

संक्रमित मरीज को सांस लेने में तकलीफ था, जिसके कारण उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संक्रमित मरीज की कोई ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं है. लगभग सालभर बाद फिर जिले में कोरोना के मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है.