Thursday, November 5, 2026
Home कोरबा क्रिसमस पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का संदेश: प्रदेशवासियों को दी प्रभु...

क्रिसमस पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का संदेश: प्रदेशवासियों को दी प्रभु यीशु मसीह जयंती की शुभकामनाएं

104

The Duniyadari : कोरबा :पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने 25 दिसम्बर गुरूवार को क्रिसमस डे के मौके पर कोरबा सहित प्रदेशवासियों को प्रभु ईसा मसीह जयंती पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रभु यीशु मसीह ने समाज को प्रेम, करूणा, क्षमा एवं समानता का संदेश दिया है। उन्होने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने एवं आपसी भाईचारा के साथ रहने की सीख दी है। प्रभु यीशु के संदेश हमेशा समाज के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय रहेंगे।