Tuesday, September 29, 2026
Home छत्तीसगढ़ क्लर्क को अज्ञात वाहन ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

क्लर्क को अज्ञात वाहन ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

222

The Duniyadari: रायगढ़: क्लर्क  को एक अज्ञात वाहन ने कुचला घटना स्थल पर ही युवक मृत्यु हो  गई। 

रायगढ़, 8 सितंबर 2025। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोंडेकेला में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ श्याम सिंह ठाकुर की सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना पुसौर क्षेत्र के छिंज मेन रोड पर आरा मिल के सामने हुई, जब ड्यूटी समाप्त कर करीब 8 बजे वह अपने घर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने श्याम सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पुसौर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्याम सिंह के भाई विक्रम ठाकुर ने बताया कि वाहन चालक की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस दुखद घटना पर क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन द्वारा लगातार जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।