Thursday, September 24, 2026
Home Breaking गजबे मंत्रीजीः छत्तीसगढ़ के मंत्री जिस कार्यक्रम में पहुंचे, उसका नाम भूल...

गजबे मंत्रीजीः छत्तीसगढ़ के मंत्री जिस कार्यक्रम में पहुंचे, उसका नाम भूल गए, बगल वालों से पूछे…50 साल पहले क्या हुआ था?

180

The Duniyadari: रायपुर- कल 25 जून को आपातकाल का 50वां वर्ष था। कांग्रेस के इमरजेंसी का विरोध करने के लिए बीजेपी ने दिल्ली से लेकर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किया था। मंत्रियों से लेकर सांसदों, विधायकों के लिए भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे।

छत्तीसगढ़ में ही इस मौके पर कई कार्यक्रम हुए। ऐसे ही एक कार्यक्रम में पहुंचे सूबे के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आपातकाल का नाम ही भूल गए। मीडिया को बाइट देने के दौरान बोलते समय जब उन्होंने कहा कि हमारे देश में…फिर अटक गए। कुछ सेकेंड बाद बोले…हमारे देश में….मगर दिमाग पर काफी जोर देने के बाद जब उन्हें ध्यान नहीं आ पाया तो बगल वालों से पूछा, क्या लागू किया गया था भाई…। लोगों ने कहा, आपातकाल।

इस पर मंत्री बोले, हां…आपाताकाल लागू किया गया था। मंत्री दयालदास बघेल रमन सिंह 3.0 सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। यह उनका दूसरा टर्म है। उनका आपातकाल का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।