The Duniyadari: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के स्तर पर कई राज्यों में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठनात्मक प्रभार में भी बदलाव किया गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा की ओर से जारी नई व्यवस्था में अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी तथा सह-प्रभारी तय किए गए हैं। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
कई राज्यों में बदली संगठन की जिम्मेदारी
नई नियुक्तियों के तहत राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। वहीं विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। तरुण चुघ गुजरात के प्रभारी बनाए गए हैं।
इसी तरह सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब का प्रभार सौंपा गया है। अनिल एंटनी को गोवा और नगालैंड की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल के तहत विभिन्न राज्यों में पार्टी के कामकाज और संगठन के समन्वय की जिम्मेदारी नए प्रभारियों को सौंपी गई है।



















