Thursday, October 22, 2026
Home Breaking गाड़ी ने गली में खेल रहे 4 साल के मासूम को कुचला,...

गाड़ी ने गली में खेल रहे 4 साल के मासूम को कुचला, मौत…

289

The Duniyadari: भिलाई: दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक टाटा एस (छोटा हाथी) गाड़ी ने गली में खेल रहे 4 साल के मासूम को कुचल दिया। इससे उसकी जान चली गई। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुरानी भिलाई पुलिस ने बच्चे के पिता शैलेंद्र मांडले की शिकायत पर धारा 281, 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि शांति नगर सत्यम चौक भिलाई 3 में रहता है। उसके पारिवारिक मित्र प्रवीण बंजारे के बेटे की मौत होने पर 21 जनवरी को जय स्तंभ चौक चरोदा स्थित उसके घर में सामाजिक कार्यक्रम था।

उसकी पत्नी लीमन मांडले उसकी 8 साल की बेटी तान्या और 4 साल के बेटे हर्ष को लेकर उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। उसकी पत्नी घर के कामों में व्यस्त थी। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। शाम करीब 6.30 बजे वहां टेंट का सामान लेकर छोटा हाथी वाहन CG 07 AV 8148 आया। उसका ड्राइवर इतनी तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके बेटे हर्ष को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से हर्ष लहूलुहान हो गया। परिजन उसे लेकर तुरंत भिलाई में बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए परिजन सीधे पुरानी भिलाई थाने पहुंचे। उन्होंने रात में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने का कि ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर जानबूझकर दुर्घटना की है।