Saturday, October 3, 2026
Home छत्तीसगढ़ गृहमंत्री का करीबी बता के ट्रैफिक पुलिस को दिखाया धौंस, गिरफ्तार

गृहमंत्री का करीबी बता के ट्रैफिक पुलिस को दिखाया धौंस, गिरफ्तार

264

The Duniyadari :भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां खुद को गृहमंत्री का करीबी बताने वाले बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक पुलिसकर्मियों पर धौंस जमा रहा था है। दरअसल, देर रात शराब के नशे में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का रहने वाला गौतम सोना वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने खुद को डिप्टी सीएम विजय शर्मा का करीबी बताया और बहस करने लगा। इतना ही नहीं वो पुलिसकर्मियों पर धौंस जमाने लगा। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी गौतम सोना के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से लग्जरी कार भी जब्त की है। अब देखना होगा की पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।