Sunday, October 4, 2026
Home Breaking गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर बेचने वाले रैकेट का पुलिस ने किया...

गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर बेचने वाले रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो आरोपित गिरफ्तार

230

The Duniyadari: रायपुर- मुजगहन थाना क्षेत्र में ग्राम कांदुल के भारत गैस गोदाम के सामने अवैध रूप से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर बेचने वाले रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में दो आरोपियों, नीरज धनकर और दयालु साहू, को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने मौके से 12 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण, मोटरसाइकिल, एक्टिवा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 15,300 रुपये नकद जब्त किए हैं. इस पूरे मामले में धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे घरेलू सिलेंडरों की गैस को कमर्शियल सिलेंडरों में भरकर 600-700 रुपये प्रति सिलेंडर का मुनाफा कमा रहे थे.