Wednesday, October 14, 2026
Home देश चर्च में प्रेयर के दौरान घुसे सनकी ने बरसाईं ताबडतोड़ गोलियां, अब...

चर्च में प्रेयर के दौरान घुसे सनकी ने बरसाईं ताबडतोड़ गोलियां, अब तक 50 की मौत

483

अबुजा (नाइजीरिया)। नाइजीरिया के ओवो शहर के सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च में प्रार्थना के दौरान कुछ बंदूकधारी घुस गए।  कुछ ही देर में उन्होंने लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की खबर हैं, वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं।

बढ़ सकता मौतों का आंकड़ा

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारियों ने पादरी और कई श्रद्धालुओं का अपहरण कर लिया है। वहीं पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव एडेलेगबे टिमिलीन ने बताया कि हमलावरों ने प्रेयर कर रहे एक व्यक्ति को अगवा कर लिया है।

ओनडो राज्य के गवर्नर रोटिमी अकेरेडोलु ने इसे मासूम लोगों पर कायरतापूर्ण हमला करार दिया है। उन्होंने दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी भी गिरोह ने नहीं ली है। इस वारदात के का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोग खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। चीख-पुकार मची हुई है।