Tuesday, September 22, 2026
Home देश स्वास्थ्य मंत्री के घर पर ED का छापा, और बढ़ी हवाला कारोबार...

स्वास्थ्य मंत्री के घर पर ED का छापा, और बढ़ी हवाला कारोबार के आरोप में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन की परेशानी

355

नई दिल्ली। हवाला कारोबार Hawala business के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन Delhi Health Minister Satyendar Jain के दिल्ली स्थित आवास पर सोमवार को ईडी ED raid ने छापेमारी की। यह कार्रवाई कोलकाता स्थित एक कंपनी से संबंधित हवाला लेनदेन को लेकर की गई है।

ईडी की यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब दिल्ली के मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक विवाद चल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी आप नेताओं को गिरफ्तार करने को कहा था। उन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार होने की संभावना जताई थी।

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसे दिल्ली सरकार के मंत्री को हाल ही में हाईकोर्ट से झटका लगा था। कोर्ट ने ईडी की पूछताछ के दौरान वकील की मौजूदगी पर रोक लगा दी है। जैन फिलहाल नौ जून तक ईडी की हिरासत में हैं।