Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ चलती इलेक्ट्रिक कार में अचानक लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला...

चलती इलेक्ट्रिक कार में अचानक लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

211

The Duniyadari : रायपुर। राजधानी के अवंति विहार क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क पर चल रही एक इलेक्ट्रिक कार अचानक धुएं के साथ जलने लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इलेक्ट्रिक कार में आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी तकनीकी खराबी के कारण। तेलीबांधा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।