Thursday, April 25, 2024
Homeदेशचांद पर दिखा राहू का दाग, इस साल का पहला चंद्रग्रहण शुरू,...

चांद पर दिखा राहू का दाग, इस साल का पहला चंद्रग्रहण शुरू, सूतक-ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा, 130 वर्ष बाद बन रहा ऐसा संयोग, देखिए क्या कहता है आपका भाग्य

कोरबा। करीब 45 मिनट पहले चंद्रग्रहण शुरू हो चुका है। अनेक स्थानों में शुक्रवार कीद रात्रि चंद्रमा पर राहू का दाग देखा जा सकता है। वर्ष 2023 का यह पहला चंद्रग्रहण है। चंद्रग्रहण पर गजलक्ष्मी राजयोग का प्रभाव है। सूतक-ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का ऐसा संयोग करीब 130 साल बाद बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार इसके बड़े ही महत्वपूर्ण मायने हैं। यह चंद्र ग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट तक रहेगा।

 

शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा भी है और अभी साल का पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है। आज बुद्ध पूर्णिमा भी है। यह ग्रहण रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू हो चुका है और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण तुला राशि में लगेगा। साथ ही चंद्र ग्रहण के दिन ही बुद्ध पूर्णिमा भी है और आज गजलक्ष्मी राजयोग का प्रभाव भी रहेगा। ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण से पहले ही गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो चुका है, जिसका प्रभाव ग्रहण के समय भी रहेगा यानि अभी रहेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान हर किसी को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस समय कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए। इस समय ताजा भोजन नहीं पकाना चाहिए। अगर फिर भी कुछ खाना चाहें तो फल का सेवन ग्रहण के समय कर सकते हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था और आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लग गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण शुभ घटना नहीं है।ऐसा चंद्र ग्रहण 130 साल बाद लग रहा है। यह ग्रहण रात 8 बजकर 46 मिनट से शुरू हो चुका है, जो मध्यरात्रि 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा।

 

आइए जानते हैं महासंयोग का फल

 

साल का पहला उपछाया चंद्र ग्रहण रात 08.45 मिनट पर स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में लगेगा. दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़ वाराणसी, पुणे, इंफाल, अहमदाबाद, हैदराबाद, इंफाल, ईटानगर में चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखेगा। पंचांग के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल बार चंद्र ग्रहण लग रहा है। वहीं 12 साल बार चंद्र ग्रहण के दिन मेष राशि में सूर्य, बुध, गुरु और राहु चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही स्वाति नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है जिसे बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है।

इस संयोग में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

चंद्र ग्रहण के बाद सिंह, मिथुन, मकर, धनु राशि के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। मकर राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग हैं। सिंह राशि के लोगों को कारोबार में बंपर मुनाफा देखने को मिलेगा। मिथुन राशि वाले बीमारी से छुटकारा पाएंगे, धन के स्त्रोत बढ़ेंगे। धनु राशि वालों के आय में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments