Wednesday, November 4, 2026
Home Breaking चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई…मौत…आरोपी गिरफ्तार

चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई…मौत…आरोपी गिरफ्तार

303

गरियाबंद – जिले में एक युवक को चोरी के शक में बेरहमी से पीटाई कर अधमरा छोड़ दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस अमानवीय घटना को लेकर मृतक के गरीब परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र के सरनाबहाल की है, जहां बीती रात 32 साल के लक्ष्मण यादव (मृतक) को उसके पड़ोसी बुद्धु राम और असलाल ने घर से उठाया. मृतक पर धान और पैसा चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे परिजनों के सामने ही उठाकर ले गए और बेरहमी से पिटाई करने के बाद आधी रात उसे अधमरे हालत में वापिस घर छोड़ गए. लक्ष्मण की हालात बिगड़ने पर परिजन उसे अम्लीपदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया.

अमलीपदर अस्पताल में सही इलाज न मिलने और गरीबी परिजनों ने पैसों की तंगी के चलते उसे निजी अस्पताल न ले जाकर घर ले जाने लगे. इसी दौरान रास्ते में लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया.