Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्‍तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी जूनियर वर्ग में सोना जीतकर बनीं देश की नंबर...

छत्‍तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी जूनियर वर्ग में सोना जीतकर बनीं देश की नंबर वन वेटलिफ्टर, सीनियर वर्ग में मीराबाई चानू को दी टक्‍कर

206

रायपुर। हिमाचल प्रदेश में चल रहे वेटलिफ्टिंग रैंकिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्‍तीसगढ़ की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने फिर से सोना और चांदी जीतकर प्रदेश का नाम रौशन किया है। गौरतलब है कि जूनियर वर्ग 49 किलोग्राम में सोना जीतकर देश में नंबर वन वेटलिफ्टर बन गई हैं। जबकि सीनियर वर्ग में उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया है। इस वर्ग में उन्होंने देश की नंबर वन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से मुकाबला किया था और रजत पदक प्राप्त किया।