Friday, November 6, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भोरमदेव मंदिर में दर्शन और...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भोरमदेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की

282

The Duniyadari: कवर्धा- CM विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर के दर्शन किए। सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा, 146 करोड़ से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। वहां पर आने वाले लोगों के लिए नई सुविधाओं का निर्माण होगा। हम मध्यप्रदेश में भी प्रयास कर रहे हैं कि अमरकंटक में वहां की सरकार हमें जमीन देगी तो कावड़ियों के ठहरने के लिए व्यवस्था की जाएगी।

बता दें कि भोरमदेव मंदिर के पास का आने वाले कावड़ियों का अंगूठे अंदाज में स्वागत किया जाएगा। यहां अमरकंटक से लगभग 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके भक्त जल चढ़ाने पहुंचते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम के कुलेश्वर महादेव में पंचकोशी यात्रा की शुरुआत हुई। यहां त्रिवेणी संगम के बीचों बीच स्थित कुलेश्वर महादेव में जलाभिषेक करने भक्त सुबह से पहुंचे।

इस मंदिर की मान्यता है कि वनवास काल के दौरान माता सीता ने कुलेश्वर महादेव की स्थापना नदी के बालू से किया था। क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचकोशी की यात्रा का आरंभ भी इसी स्थान से होता है।