Saturday, June 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने लौटाया विधानसभा से पारित आरक्षण विधेयक

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने लौटाया विधानसभा से पारित आरक्षण विधेयक

412

रायपुर : राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने आरक्षण संशोधन विधेयक सरकार को लौटा दिया है। उन्होंने विधेयक बिल पर हस्ताक्षर नहीं किया है। आरक्षण संशोधन विधेयक को राजभवन से लौटा दिया गया है। बता दें कि दिसंबर में यह विधेयक सर्व सम्मति से विधानसभा के विशेष सत्र में पारित किया गया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने विधेयक लाकर आरक्षण 76 प्रतिशत किया था। वही आज राज्यपाल ने आरक्षण संशोधन विधेयक को लौटा दिया है। विधेयक बिल लौटाने के बाद प्रदेश में राजनेतिक बयानबाजी भिओ शुरू हो गयी है। इस मामले में मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा, विधेयक लौटाने की जानकारी है। अभी यह मामला न्यायालय में चल रहा है। सरकार ने कहा था राज्यपाल को हस्ताक्षर करना चाहिए या तो विधेयक लौटा देना चाहिए।

छत्तीसगढ़ विधानभा में पिछले साल दिसंबर महीने में ही अनुसूचित जातियों,अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 को पारित किया गया था। तभी से ही ये विधेयक राजभवन में लंबित थी। अब राज्यपाल ने नये आरक्षण विधेयक को लौटा दिया है।