Friday, May 8, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम ठप, सर्वर डाउन होने से 900...

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम ठप, सर्वर डाउन होने से 900 कर्मचारी-अधिकारी परेशान

10
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur-  छत्तीसगढ़ मंत्रालय का ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम शुक्रवार सुबह ठप हो गया। सुबह ठीक 10 बजे दफ्तर पहुंचे करीब नौ सौ अधिकारी-कर्मचारी थंब मशीन के सामने हाजिरी लगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सर्वर डाउन होने से अटेंडेंस दर्ज नहीं हो पाई।

करीब आधे घंटे बाद मंत्रालय की अधीक्षण शाखा के रजिस्ट्रार ने जानकारी दी कि बायोमेट्रिक का सर्वर डाउन है। बताया गया कि यह तकनीकी दिक्कत भारत सरकार के स्तर से आई है। इसके बाद सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने अनुभाग में रजिस्टर में हाजिरी दर्ज करनी पड़ी।

मंत्रालय में 1 जनवरी से बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू है। उप सचिव स्तर तक के अफसर भी थंब पंच कर उपस्थिति दर्ज कराते हैं। जनवरी के बाद यह पहला मौका है जब सिस्टम इतनी देर तक ठप रहा। एनआईसी और जीएडी मिलकर इस सिस्टम का संचालन कर रहे हैं। दोपहर तक सर्वर सामान्य नहीं हो पाया था।

सिस्टम शुक्रवार सुबह ठप हो गया। सुबह ठीक 10 बजे दफ्तर पहुंचे करीब नौ सौ अधिकारी-कर्मचारी थंब मशीन के सामने हाजिरी लगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सर्वर डाउन होने से अटेंडेंस दर्ज नहीं हो पाई।