Tuesday, April 21, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, 21 अगस्त से पहले हो सकता है ऐलान

छत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, 21 अगस्त से पहले हो सकता है ऐलान

103

The Duniyadari: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकेत

रायपुर:

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रहा मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि “थोड़ा इंतजार कीजिए, मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा।” उन्होंने ये भी इशारा दिया कि यह विस्तार उनके विदेश दौरे (22 अगस्त से पहले) से पहले किया जा सकता है।

 

सूत्रों के मुताबिक, 21 अगस्त से पहले तीन नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री की हाल ही में हुई दिल्ली यात्रा के बाद यह तय माना जा रहा है कि हाईकमान से मंजूरी मिल चुकी है।

 

वर्तमान छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल – मंत्री और उनके विभाग:

क्रमांक मंत्री का नाम पद विभाग

1 विष्णु देव साय मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित न हो

2 अरूण साव उप मुख्यमंत्री लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन

3 विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

4 राम विचार नेताम मंत्री आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण

5 दयाल दास बघेल मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

6 केदार कश्यप मंत्री संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता

7 लखन लाल देवांगन मंत्री वाणिज्य और उद्योग, श्रम

8 श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन

9 ओ.पी. चौधरी मंत्री वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी

10 लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

11 टंकराम वर्मा मंत्री खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन