Monday, September 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में तीजा की धूम, मायके पहुंचीं महिलाएं; शिव-पार्वती की पूजा के...

छत्तीसगढ़ में तीजा की धूम, मायके पहुंचीं महिलाएं; शिव-पार्वती की पूजा के साथ आज विराजेंगे गणपति

5

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज तीजा पर्व के साथ गणेश चतुर्थी का भी उत्साह देखने को मिलेगा। एक ओर महिलाएं तीजा व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा करेंगी, वहीं दूसरी ओर घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी।

तीजा को लेकर विवाहित महिलाएं मायके पहुंची हैं। वहीं गणेश उत्सव के लिए जगह-जगह आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। गणपति स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और बाजारों में भी रौनक बनी हुई है।

दो प्रमुख पर्व एक साथ होने से आज पूरे छत्तीसगढ़ में धार्मिक और उत्सवी माहौल नजर आएगा।