Monday, September 14, 2026
Home कोरबा बारिश के बीच रामपुर हाउसिंग बोर्ड में बिजली के तारों में भड़की...

बारिश के बीच रामपुर हाउसिंग बोर्ड में बिजली के तारों में भड़की चिंगारियां, 25 मिनट तक दहशत में रहे लोग

7
Screenshot

The Duniyadari: कोरबा। बारिश के दौरान रामपुर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था अचानक बिगड़ने से कॉलोनी में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ट्रांसफार्मर से जुड़े एलटी लाइन के तारों में अचानक तेज शॉर्ट सर्किट होने लगा। करीब 20 से 25 मिनट तक तारों से चिंगारियां निकलती रहीं और तेज आवाज के साथ फॉल्ट होता रहा।

Screenshot

घटना के चलते आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल बन गया। सुरक्षा को देखते हुए कई परिवारों ने तत्काल अपने घरों की बिजली बंद कर दी। इसके बाद पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और कॉलोनी में अंधेरा छा गया।

Screenshot

स्थानीय निवासियों के अनुसार, बिजली व्यवस्था में बार-बार आ रही खराबी के कारण कुछ घरों में विद्युत उपकरणों के नुकसान की भी शिकायत सामने आई है। बारिश के दौरान लंबे समय तक बिजली बंद रहने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं। अंधेरा होने के कारण कॉलोनी में सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा भी लोगों को सताने लगा।

वहीं, मुड़ापार और अमरैयापारा क्षेत्र में भी बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान हैं। बार-बार बिजली आने-जाने और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रहवासियों ने बिजली विभाग से फॉल्ट की समस्या का स्थायी समाधान करते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।