Tuesday, September 22, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में...

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में छाए बादल

223

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में फिर बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्यम वर्षा के साथ तीव्र तूफान की संभावना जताई है. इस दौरान तापमान 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. वहीं दुर्ग में सबसे ज्यादा दिन का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. दक्षिण व पूर्वोत्तर भारत की ओर इसके विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. वहीं दूसरी ओर एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पाकिस्तान से लेकर उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक सक्रिय है.

मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर शहर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के वक्त हल्की गर्मी महसूस हो रही है. अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.