Saturday, September 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्‍तीसगढ़ ब्रेकिंगः सीआईएसएफ के दो और जवानों में मिले मंकी पाक्स...

छत्‍तीसगढ़ ब्रेकिंगः सीआईएसएफ के दो और जवानों में मिले मंकी पाक्स के शुरुआती लक्षण, मेकाज में भर्ती

480

जगदलपुर/रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर मेडिकल कालेज डिमरापाल में सीआईएसएफ के दो और जवान को मंकी पाक्स का आरंभिक लक्षण पाए जाने पर उपचार के लिए लाया गया है। उन्हें मेडिसिन वार्ड एक के आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से एक जवान जहां किरंदुल में तैनात था जबकि दूसरा जवान अभी हाल ही में विशाखापत्तनम से छुट्टी मनाकर लौटा है। दोनों जवानों को आठ अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले सीआईएसएफ के दो जवान मंकी पाक्स के शुरुआती लक्षण के चलते यहां लाया गया था। उनका उपचार विशेष आइसोलशन वार्ड में करवाया जा रहा है। इसके साथ ही अब मेकाज में मंकी पाक्स के चार संदिग्ध मरीज हो गए हैं। मेकाज में डाक्टरों ने तत्काल दोनों जवानों की ट्रेवल हिस्ट्री भी पूछी है।