Monday, March 16, 2026
Home Breaking जवानों से मिलने कैंप पहुंच गए अमित शाह, उन्हीं के साथ किया...

जवानों से मिलने कैंप पहुंच गए अमित शाह, उन्हीं के साथ किया लंच, जानें किस मिशन को लेकर भी बातचीत

143

The Duniyadari:बीजापुर– बस्तर दौरे के दूसरे दिन केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीजापुर पहुंचे। अमित शाह ने नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अपने मिशन के तहत माओवाद प्रभावित क्षेत्र गुंडम में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों के बीच पहुंचे। शाह ने केन्द्रीय रिजर्व बल 153वीं वाहिनी बटालियन के कैम्प में सीआरपीएफ, कोबरा, डीआरजी सहित सुरक्षा बल के जवानों के साथ चर्चा की और उनका हौंसला बढ़ाया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से सीधे नक्सल ऑपरेशन की मैदानी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जवानों के साथ दोपहर का खाना भी खाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।

जवानों का बढ़ाया हौंसला

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की विगत एक वर्ष में बस्तर को नक्सल मुक्त करने नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना की गई है, जिसका सकारात्मक परिणाम यह रहा है की हमारे जवानों को नक्सल ऑपरेशन में लगातार सफलता मिली। बहुत बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये, नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और उनकी गिरफ्तारी हुई।

वह दिन दूर नहीं जब बस्तर और हमारा देश नक्सल प्रभाव से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त अभियान में सीआरपीएफ, बीएसएफ, कोबरा, छत्तीसगढ़ पुलिस, बस्तरिया बटालियन सहित सभी सुरक्षाबलों का महत्वपूर्ण योगदान है।