Thursday, October 29, 2026
Home मध्यप्रदेश जवान को लगी गोली ,नक्सली मुठभेड़ के दौरान

जवान को लगी गोली ,नक्सली मुठभेड़ के दौरान

245

The Duniyadari : मध्यप्रदेश के सर्वाधिक नक्सलग्रस्त बालाघाट में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में हॉकफोर्स का एक जवान जख्मी हो गया। मुठभेड़ में शामिल जवान को दांये कान के पास गोली लगी है। घायल हालत में उसे महाराष्ट्र के गोंदिया शहर के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की पुष्टि करते बालाघाट आईजी संजय सिंह ने कहा कि जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं मुठभेड़ इलाके में फोर्स नक्सलियों की खोजबीन कर रही है।